Dwarkadheesh Vastu
कम्पाउन्ड वॉल
नीचे दिए गए नियमों को ध्यान में रखकर ही इसका निर्माण करें। कम्पाउन्ड वॉल के
निर्माण में दोष होने पर इसके गंभीर प्रभाव होते हैं।
दिशा प्लॉट
विदिशा प्लॉट
-
उत्तर और पूर्व की दीवार पर कम्पाउन्ड वॉल की मोटाई व ऊंचाई कम रखें।
-
दक्षिण और पश्चिम की दीवार पर मोटाई व ऊंचाई ज्यादा रखें।
-
फर्श का ढ़ाल साउथ-वेस्ट से नार्थ-ईस्ट की ओर ही रखें
-
फर्श का ढाल बनाने के बाद यह ध्यान रखें कि इसके ऊपर दक्षिण और पश्चिम की कम्पाउन्ड
वॉल की ऊँचाई, उत्तर और पूर्व की कम्पाउन्ड वॉल से अधिक होनी चाहिए।
-
कम्पाउन्ड वॉल की माप फर्श के तल से ही करें।
-
उत्तर व पूर्व की दीवार पर तार या काँच के टुकडे न लगाएँ क्योंकि इससे उत्तर व
पूर्व की ओर से आनी वाली उर्जा के लिए यह काँटे का कार्य करते हैं, जोकि शुभ नहीं
है।
-
नार्थ-ईस्ट में कम्पाउन्ड वॉल की मोटाई व ऊंचाई कम रखें।
-
साउथ-वेस्ट में मोटाई व ऊंचाई ज्यादा रखें।
-
साउथ-ईस्ट और नार्थ-वेस्ट में कम्पाउन्ड वॉल की ऊंचाई व मोटाई एक समान ही होनी
चाहिए।
-
दक्षिण कोने से पूर्व कोने और पश्चिम कोने से उत्तर कोने तक कम्पाउन्ड वॉल को चित्र
में दिखाए अनुसार ढ़ालयुक्त बनाएँ।
-
फर्श का ढाल साउथ-वेस्ट से नार्थ-ईस्ट की ओर ही रखें।
-
फर्श का ढाल बनाने के बाद यह ध्यान रखें कि इसके ऊपर साउथ-वेस्ट की कम्पाउन्ड वॉल
की ऊँचाई, नार्थ-ईस्ट की कम्पाउन्ड वॉल से अधिक होनी चाहिए।
-
कम्पाउन्ड वॉल की माप फर्श के तल से ही करें।
-
नार्थ-ईस्ट की दीवार पर तार या काँच के टुकडे न लगाएँ। क्योंकि इससे उत्तर व पूर्व
की ओर से आनी वाली उर्जा के लिए यह काँटे का कार्य करते हैं, जोकि शुभ नहीं है।