Dwarkadheesh Vastu
द्वारकाधीश वास्तु

  Join: Facebook    Orkut    Twiter

Our book Dwarkadheesh Vastu (Building Consturction) - Rs. 301/- has been published. To order it contact Ankit Mishra (08010381364)

English Website
                   
फर्श का सड़क से लेवल
सड़क को प्लॉट का ही भाग माना जाता है।
दिशा प्लॉट
उत्तर में सड़क है। सड़क से भवन को देखने पर यह दक्षिण में है। भवन के फर्श का लेवल सड़क से कम से कम 2 फीट ऊॅंचा रखें। इससे उत्तर नीचा व दक्षिण ऊँंचा होने के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इससे धन की प्राप्ति, महिलाएं स्वस्थ, खुशहाल रहेंगी और परिवार का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
पूर्व में सड़क है। सड़क से भवन को देखने पर यह पश्चिम में है। भवन के फर्श का लेवल सड़क से कम से कम 2 फीट ऊॅंचा रखें। इससे पूर्व नीचा व पश्चिम ऊँंचा होने के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इससे धन की प्राप्ति, पुरूष स्वस्थ, खुशहाल रहेंगे और परिवार का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
दक्षिण में सड़क है। सड़क से भवन को देखने पर यह उत्तर में है। भवन के फर्श का लेवल सड़क के बराबर ही बनाएँ यदि यह संभव न हो तो अधिक से अधिक एक फीट ऊॅंचा रखें, इससे दोष आंशिक रहेंगे। इससे अधिक ऊँचा होने पर धन की कमी, महिलाएँ बीमार, मान-सम्मान में कमी, स्वभाव चिड़चिड़ा होगा व पूरा परिवार परेशान रहेगा।
पश्चिम में सड़क है। सड़क से भवन को देखने पर यह पूर्व में है। भवन के फर्श का लेवल सड़क के बराबर ही बनाएँ यदि यह संभव न हो तो अधिक से अधिक एक फीट ऊॅंचा रखें, इससे दोष आंशिक रहेंगे। इससे अधिक ऊँचा होने पर धन की कमी, पुरूष बीमार, मान-सम्मान में कमी, स्वभाव चिड़चिड़ा होगा व पूरा परिवार परेशान रहेगा।
विदिशा प्लॉट
नार्थ-ईस्ट में सड़क है। सड़क से भवन को देखने पर यह साउथ-वेस्ट में है। भवन के फर्श का लेवल सड़क से कम से कम 2 फीट ऊॅंचा रखें। इससे नार्थ-ईस्ट नीचा व साउथ-वेस्ट ऊँंचा होने के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इससे धन की प्राप्ति, पूरा परिवार स्वस्थ, खुशहाल रहेगा, मान-सम्मान बढ़ेगा व पहली और चौथी संतान को विशेष लाभ होगा।
साउथ-वेस्ट में सड़क है। सड़क से भवन को देखने पर यह नार्थ-ईस्ट में है। भवन के फर्श का लेवल सड़क के बराबर ही बनाएँ यदि यह संभव न हो तो अधिक से अधिक एक फीट ऊॅंचा रखें, इससे दोष आंशिक रहेंगे। इससे अधिक ऊँचा होने पर पूरा परिवार बीमार, परेशान, प्रगति न होना, धन व मान-सम्मान में कमी होगी। घर के मुखिया, पहली, चौथी और पाँचवीं संतान को गम्भीर बीमारी, बुरी आदतें, अपराधी होना, जेल जाना, एक्सीडेंट व मृत्यु भी संभव है।
साउथ-ईस्ट में सड़क है। सड़क से भवन को देखने पर यह नार्थ-वेस्ट में है। भवन के फर्श का लेवल सड़क के बराबर ही बनाएँ यदि यह संभव न हो तो अधिक से अधिक 9 इंच ऊॅंचा रखें, इससे दोष आंशिक रहेंगे। इससे अधिक ऊँचा होने पर महिलाएँ बीमार, कर्जे, झगड़े, मानसिक अशान्ति, कोर्ट केस, प्रशासनिक समस्याएँ, दिवालिया होना, आग व चोरी की घटनाएँ और दूसरी, तीसरी, छठी व सातवीं संतान को अधिक समस्याएँ व विवाह से परेशान रहेंगे।
नार्थ-वेस्ट में सड़क है। सड़क से भवन को देखने पर यह साउथ-ईस्ट में है। भवन के फर्श का लेवल सड़क के बराबर ही बनाएँ यदि यह संभव न हो तो अधिक से अधिक 9 इंच ऊॅंचा रखें, इससे दोष आंशिक रहेंगे। इससे अधिक ऊँचा होने पर महिलाएँ बीमार, कर्जे, झगड़े, मानसिक अशान्ति, कोर्ट केस, प्रशासनिक समस्याएँ, दिवालिया होना, आग व चोरी की घटनाएँ और दूसरी, तीसरी, छठी व सातवीं संतान को अधिक समस्याएँ व विवाह से परेशान रहेंगे।
                   
यह वेबसाईट रोजाना अपडेट की जा रही है। नई व विस्तृत जानकारी के लिए इस वेबसाईट को कृपया निरंतर देखते रहे। मोबाइल नं0 :  +91- 8010381364 (अंकित मिश्रा), 09268045972, ईमेल : dwarkadheeshvastu@gmail.com