साउथ-ईस्ट फेसिंग भवन
भवन की चौंड़ाई के तीन बराबर भाग करने पर पूर्व भाग में सडक टक्कर एक फीट से लेकर ३३
प्रतिशत तक लगना शुभ है। इससे पुरुष स्वस्थ, सुखी, मान-सम्मान व आय में बृद्वि, उच्च
पद पर कार्यरत होंगे व स्वभाव अच्छा होगा। इसमें बेसमेंट होने पर शुभ प्रभाव नहीं मिलेंगे
बल्कि अत्यधिक अशुभ प्रभाव लागू होंगे।
भवन की चौंडाई के तीन बराबर भाग करने पर साउथ-ईस्ट और दक्षिण भाग में सडक टक्कर एक
फीट से ६७ प्रतिशत तक लगना अशुभ है। इससे महिलाएँ बीमार, कर्जे, झगडे, मानसिक अशान्ति,
आग व चोरी की घटनाएँ, कोर्ट-केस, प्रशासनिक समस्याएँ, दूसरी व छठी संतान को अधिक समस्याएँ
व विवाह से परेशान रहेंगे।
भवन के पूरे भाग में सडक टक्कर लग रही है। चौडाई के तीन बराबर भाग करने पर पूर्व भाग
में सड क टक्कर के शुभ प्रभाव हैं किन्तु साउथ-ईस्ट और दक्षिण भाग में सडक टक्कर के
अशुभ प्रभाव हैं। इस भवन में अशुभ प्रभाव अधिक होगें। शुभ सडक टक्कर के कारण अशुभ प्रभावों
में कमी आएगी। इसमें बेसमेंट होने पर अशुभ प्रभाव कई गुना बढ जाएँगे।