|
धन की कमी, बेरोजगारी, बीमारी, कोर्ट–केस, विवाह–तलाक, पति–पत्नी में झगड़े, अशान्ति, आकस्मिक दुर्घटनाएँ, आग व चोरी, बेटा या बेटी ससुराल से परेशान इत्यादि समस्याओं का
मुफ्त समाधान इस वेबसाईट को पढ़कर प्राप्त करें। या
अपने भवन का नक्शा हमें dwarkadheeshvastu@gmail.com
पर ई–मेल करें, नक्शे में सही दिशाएँ, आस–पड़ोस के भवनों की ऊँचाई, खुला मैदान, तालाब या कोई गढ़ढ़ा होने पर अवश्य बताएँ।
|
|
|
|
|
|
|
Q1: सीढ़ी व मुमटी किस दिशा में होनी चाहिए ?
A:
दिशा मकान में सीढ़ी व मुमटी का निर्माण पश्चिम या दक्षिण की दीवार से साथ कोने से कम से कम 3 फीट की जगह छोड़कर कर सकते हैं।
विदिशा मकान में सीढ़ी व मुमटी का निर्माण पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम की दीवार के साथ कर सकते हैं किन्तु यह निर्माण दक्षिण कोने से कम से कम 3 फीट दूर होना चाहिए।
Q2: मकान में मुख्य दरवाजा व अन्य दरवाजे कहॉं रख सकते हैं ?
A:
दिशा मकान में मुख्य दरवाजा उत्तर–पूर्व ,उत्तर में मकान की लम्बाई/चौंड़ाई के आधे भाग से उत्तर–पूर्व की तरफ, पूर्व में मकान की लम्बाई/चौंड़ाई के आधे भाग से उत्तर–पूर्व की तरफ,पश्चिम -उत्तर–पश्चिम व दक्षिण -दक्षिण–पूर्व में कहीं भी रख सकते हैं।
विदिशा मकान में मुख्य दरवाजा उत्तर, उत्तर–पूर्व , पूर्व व दक्षिण -दक्षिण-पश्चिम में कहीं भी रख सकते हैं।
इसी प्रकार मकान के अन्दर के दरवाजों पर भी यही नियम लागू होता है।
Q3: मकान के अन्दर मन्दिर का स्थान कहाँ होता है ?
A:
मकान के अंदर मंदिर को दक्षिण-पश्चिम में रखना सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि यह स्थान घर के मुखिया का होता है, भगवान को अपनी सबसे प्रिय चीज अर्पित करनी चाहिए। इस स्थान पर मंदिर होने से घर में भगवान के वास का एहसास होता है व भगवान स्वयं घर की रक्षा करते हैं।
Q4: सेप्टिक टैंक किस दिशा में होने चाहिए ?
A: सेप्टिक टैंक को उत्तर के मध्य में रखना सर्वश्रेष्ठ है, यदि यह संभव न हो तो दूसरे चयन में इसे पूर्व के मध्य व तीसरे चयन में उत्तर–पूर्व में भी बना सकते हैं।
Q5: बोरिंग को कौन सी दिशा में बनाना ठीक होता है ?
A: बोरिंग को उत्तर–पूर्व में रखना सर्वश्रेष्ठ है।
Q6: किचन किस दिशा में होनी चाहिए और खाना बनाते समय मुह किस दिशा मे होना चाहिए ?
A: किचन को दक्षिण–पूर्व में रखना सर्वश्रेष्ठ है।
Q7: अन्डरग्राउण्ड वाटर टैंक किस स्थान पर बना सकते हैं ?
A: अन्डरग्राउन्ड वॉटर टैंक उत्तर–पूर्व में रखना सर्वश्रेष्ठ है।
Q8: ओवरहेड वॉटर टैंक को किस स्थान पर रखना उचित है ?
A: ओवरहेड वॉटर टैंक को पश्चिम ,दक्षिण-पश्चिम
या दक्षिण में कोनों से कम से कम 3 फीट की जगह छोड़कर कर सकते हैं।
Q9: मकान मे किस दिशा में बेसमेन्ट रखना सही है ?
A:
दिशा मकान में दक्षिण या पश्चिम फेसिंग मकान होने पर ही बेसमेंट का निर्माण उचित है।
विदिशा मकान में दक्षिण-पश्चिम फेसिंग मकान होने पर ही बेसमेंट का निर्माण उचित है।
Q10: मकान में भारी व हल्का सामान रखने की जगह कौन सी हैं ?
A: मकान या कमरे में भारी सामान दक्षिण , पश्चिम , दक्षिण-पश्चिम में व हल्का सामान उत्तर,पूर्व ,उत्तर–पूर्व में ही रखना चाहिए।
Q11: मकान में फर्श का तल किस भाग में ऊंचा व किस भाग में नीचा होना चाहिए ?
A: मकान में फर्श का तल दक्षिण , पश्चिम , दक्षिण-पश्चिम भाग में उत्तर, पूर्व , उत्तर–पूर्व भाग में नीचा होना चाहिए।
Q12: घर के मुखिया का कमरा किस दिशा में होना चाहिए ?
A: घर के मुखिया का कमरा दक्षिण-पश्चिम में ही होना चाहिए।
Q13: घर में बच्चों का कमरा किस दिशा में होना चाहिए ?
A: बच्चों का कमरा उत्तर–पूर्व में ही होना चाहिए।
Q14: मकान का घटना व बढ़ना कैसे तय होता है।
A: सड़क टेंढ़ी होने से मकान का निर्माण भी ढ़ेढ़ा होता है, जिससे मकान का एक कोना बढ़ता व एक कोना घटता है। मकान के किसी भी भाग में बॉलकनी या छज्जे का निर्माण होने से भी मकान बढ़ता है।
|
|